फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: देव कॉलोनी में सीवरेज की सफाई कर शिल्ट वहीं छोड़ी

Thu, 15 Feb 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30सीटीके34..देव कॉलोनी में पड़ी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। देव कॉलोनी की मुख्य गली में जन स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को सीवरेज की सफाई की। इसके बाद शिल्ट वहीं छोड़ दी गई। इसका उठान नहीं होने से यह शिल्ट वाहनों के टायरों के साथ दूर तक फैल गई है। इससे इलाके में गंदगी का आलम बना है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासियों का कहना है कि यह मुख्य सड़क है। यहां से दिन भर वाहनों का आवागमन होता रहता है। वाहनों के टायरों के साथ सीवर से निकली शिल्ट दूर तक फैल गई है। दमा व श्वास राेगियों के लिए यह स्थिति और खतरनाक हो जाती है। शिल्ट के उठान को लेकर न अधिकारी बात करते हैं न कर्मचारी कोई जवाब देते हैं।

सीवरेज की सफाई तो हुई, मगर इससे निकली शिल्ट कर्मचारी वहीं छोड़ गए। इसका उठान नहीं किया गया है। वाहनों के टायरों से शिल्ट दूर तक फैलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


-राजेश, देव कॉलानी।

कॉलोनी की मुख्य गली के सीवर जाम थे। बड़ी मुश्किल से ये खुले हैं। सफाई के बाद इनकी शिल्ट यहीं छोड़ दी गई। इससे गंदगी का आलम बना हुआ है। इससे हमारे ढाबे का काम प्रभावित हो रहा है।

-रुक्मिणी, देव कॉलोनी।
गली में सीवर की शिल्ट से गंदगी बनी हुई है। यहां से वाहनों के आने जाने से शिल्ट दूर तक फैली हुई है। सूखी शिल्ट हवा के साथ उड़कर शरीर में जा रही है। इस धूल में सांस लेना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन


-मुकेश, देव कॉलाेनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें