30सीटीके28...शिवाजी कॉलोनी की मार्केट में सफाई के लिए खुले छोड़े गए नाले। स्रोत : पाठक
रोहतक। वार्ड-16 की शिवाजी कॉलोनी की मार्केट में 20 दिनों से नालों की सफाई के लिए उनको खुला छोड़ दिया गया है। बुलडोजर से नालों के ढक्कन को तोड़ा गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम की ओर से न तो नालों की सफाई हुई और न ही उन पर ढक्कन लगाए गए। मार्केट के लोग काफी परेशान हो रहे हैं।
नालों के अंदर गिरने का भी डर रहता है। पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी जसबीर ने बताया कि कई दिन से नाले खुले पड़े हैं, मच्छर पैदा हो रहे हैं। लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस कारण दुकानदारी में भी असर पड़ रहा है। करीब 50 दुकानदार परेशान हैं। कई जगह तो मलबा भी पड़ा हुआ है। शाम को मार्केट में भीड़ होने के कारण रोड भी जाम हो जाता है। इस मौके पर विजय सतनाम, संतोष, सुरेश, डॉ. श्याम, सुदामा व सतीश आदि मौजूद रहे।