फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद सुनील की हत्या का खुला राज, कार छीनने के लिए गोली मारकर ली थी जान

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी अजय। विज्ञप्ति
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के रहने वाले सुनील की हत्या का राज एक साल बाद खुल गया है। रोहतक-झज्जर रोड पर डीघल गांव के पास कार लूटने के इरादे से बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या की थी। सुनील की मौत होने पर तीनों युवक शिमली-भंभेवा रोड पर शव को कार में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस पूछताछ के दौरान सोनीपत जिले के गांव शामड़ी निवासी अजय उर्फ अज्जू ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने आरोपी को सिरसा जेल से अदालत की अनुमति पर प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि 6 अक्तूबर 2021 को सूचना मिली थी कि शिमली गांव से आगे भंभेवा रोड पर एक कार खड़ी है, जिसमें शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान सुनील निवासी उदयपुर कलां, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश के रूप में की। सुनील को गोली मारी गई थी। मृतक के पिता शिवरतन के बयान पर शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
प्रारंभिक जांच में पता चला था कि सुनील गुरुग्राम में 8 साल से हरिराम शुक्ला के पास ड्राइवरी करते थे। वह गांव खटौला में किराये के मकान में रहते थे। छह अक्तूबर 2021 को वह कार में सवार होकर रोहतक के निकले थे, मगर रोहतक नहीं पहुंचे। उसका शव शिमली से भंभेवा रोड पर कार में मिला था।
विज्ञापन

कार छीनने का विरोध करने पर मारी थी गोली
सिरसा पुलिस ने सोनीपत जिले के गांव शामड़ी निवासी अजय उर्फ अज्जू को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने अपने साथी हरिकेश व एक अन्य के साथ मिलकर रोहतक में एक कार चालक की गोली मारकर हत्या की थी। जांच में पता चला कि सुनील झज्जर से रोहतक जाते समय डीघल गांव के पास पहुंचे तो लघुशंका के लिए रुक गए। इस दौरान अजय व उसके साथी बाइक पर आए और पिस्तौल दिखाकर कार छीनने लगे। सुनील ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। युवकों ने सुनील के शव को कार में डाला और शिमली गांव से भंभेवा रोड पर ले गए। कहीं फंस न जाएं, इसलिए शव को कार में ही छोड़कर फरार हो गए। मामले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें