फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 दिन बाद न्यू मॉड्यूलर ओटी का अंतिम रोगी हुआ ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में न्यू मॉड्यूलर ओटी कॉम्पलैक्स का आईसीयू 71 दिन बाद कोरोना मुक्त हो गया है। यहां भर्ती रोगी की जांच रिपोर्ट जैसे ही निगेटिव आई, उसे नॉन कोविड वार्ड में शिफ्ट कर डॉक्टरों व स्टाफ ने खुशी जताई। कोरोना की दूसरी लहर से जंग जीतने की टीम ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

न्यू मॉड्यूलर ओटी के डॉक्टरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हमें तीसरी लहर आने से पहले समय मिला है। इसलिए सभी को अब अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। हमने कई मरीजों को ठीक होते और कुछ मरीजों को दम तोड़ते देखा है। इसलिए सभी से आग्रह है कि वे सुरक्षा के निर्देशों का पालन कर स्वयं को सुरक्षित रखें और संक्रमण को फैलने से रोकें। गौरतलब है कि न्यू मॉड्यूलर ओटी कॉम्पलैक्स में तीन फ्लोर हैं, इसमें गंभीर कोरोना रोगियों के लिए करीब 80 बेड का आईसीयू है। यहां कोरोना के गंभीर रोगियों को उपचार के लिए रखा गया। यहां डॉक्टरों ने 71 दिन लगातार मरीजों का उपचार किया। कई गंभीर रोगियों को बचाया और धीरे-धीरे आईसीयू में रोगियों की संख्या कम होती गई। इस मौके पर एचओडी एवं नोडल अधिकारी कोविड डॉ. सुरेश सिंघल, डॉ. संजय जौहर, डॉ. प्रशांत, डॉ. प्रीति, डॉ. मनीषा, डॉ. अनीष, डॉ. तरुण, डॉ. कीर्ति, सीनियर नर्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें