फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-शॉपिंग करते समय अलर्ट रहे उपभोक्ता, फर्जी साइट बनाकर ठग रहे साइबर क्रिमिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में ई-शॉपिंग करते समय उपभोक्ता सतर्क रहें। क्योंकि साइबर अपराधी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के नाम से मिलते जुलते नाम की कंपनी बनाकर ठगी कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

साइबर अपराध कंट्रोल यूनिट की नोडल अधिकारी एवं एएसपी मेधा भूषण ने बताया कि कुछ दिनों में साइबर अपराधियों ने एक नया तरीका अपनाया है। वे घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों, दवाओं आदि जैसे कई दैनिक उपयोग के उत्पादों पर भारी छूट के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। इसके लिए नामी कंपनियों के नाम से मिलते जुलते नाम से फर्जी कंपनी बनाते हैं। साइबर अपराधी लुभावने ऑफर देकर उपभोक्ता के बैंक खातों तक पहुंचने के लिए उनकी निजी जानकारी हासिल करते हैं। इसके बाद पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं। साइबर अपराधी आमतौर पर ऐसे उत्पादों का विज्ञापन एसएमएस, ऑनलाइन पॉपअप विज्ञापनों के माध्यम से करते हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करने पर वे एक फिशिंग वेबसाइट पर री डायरेक्ट हो जाते हैं। वे आम तौर पर ऐसे उत्पादों को नकली वेबसाइटों पर बेच रहे हैं जो प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइटों जैसे कि फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, अमेजन के समान शब्द अपनाते हैं।
सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला ने कहा कि सोशल मीडिया साइटों पर ऐसे पॉपअप विज्ञापनों व एसएमएस पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि लुभावने ऑफर के झांसे में न आएं और अपनी निजी जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर न करें। किसी भी प्रकार से मिले लिंक को न खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ई-मेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा न करे। उन्होंने बताया की आपकी सहायता करने के लिए आपको यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर या किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो उसे न दें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होता है तो इसकी सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर दें और www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाएं। नागरिक डायल 112 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें