फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में 1 नवंबर से मिलेंगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब दवाओं और जरूरी खाद्य सामग्री के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल परिसर में एक नवंबर से अमृत फार्मेसी और वीटा डेयरी शुरू करने की तैयारी है। दोनों केंद्र बनकर तैयार हो चुके हैं। इनके शुरू होने से मरीजों को एक ही परिसर में सस्ती दवाएं, चिकित्सा उपकरण, दूध, छाछ और लस्सी सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 2,000 से 2,200 मरीज पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मरीज भी शामिल हैं। ऐसे में अमृत फार्मेसी शुरू होने से उन्हें बाजार और निजी मेडिकल स्टोर के मुकाबले कम कीमत पर दवाएं खरीदने का विकल्प मिलेगा। खासकर कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले सस्ती मिलेंगी जेनरिक दवाएं

केंद्र सरकार की अफोर्डेबल मेडिसिंस एंड रिलायबल इम्प्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट (अमृत) योजना के तहत फार्मेसी में सस्ती जेनरिक और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कैंसर और हृदय रोग के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों में अंतर के कारण मरीजों के इलाज का खर्च कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा सर्जरी और उपचार में काम आने वाले चिकित्सा उपकरण भी रियायती दरों पर मिलेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल प्रदेश में रोहतक पीजीआई, करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, नूंह के एसएचकेएम मेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम में अमृत फार्मेसी की सुविधा संचालित है। रेवाड़ी में इसके शुरू होने से मरीजों को सस्ती दवाओं के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत कम होगी।

दूध, छाछ और लस्सी भी मिलेंगी

अस्पताल परिसर में वीटा डेयरी बूथ भी तैयार किया गया है। यहां दूध, छाछ, लस्सी और अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। इससे मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को भी राहत मिलेगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए जरूरत के अनुसार खाद्य सामग्री खरीदना आसान होगा। दोनों सुविधाएं एक ही परिसर में होने से समय की बचत भी होगी।

एक नवंबर से संचालन की योजना

अमृत फार्मेसी और वीटा बूथ बनकर तैयार हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक नवंबर से दोनों सुविधाओं को सुचारु रूप से शुरू करने की योजना है। इससे मरीजों को अस्पताल परिसर में ही आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी और बाजार की तुलना में कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन


डॉ. इंद्रजीत यादव, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें