फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुकिंग से इन्कार पर रिसोर्ट में हवाई फायरिंग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित रिसोर्ट में जन्मदिन पार्टी की बुकिंग से मना किए जाने के बाद हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रिसोर्ट में मौजूद ग्राहकों में भय का माहौल बन गया था।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी सतेंद्र राठी ने सेक्टर-27 थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह मुरथल रोड पर क्रेव रिसोर्ट चलाते हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह रिसोर्ट में मौजूद थे और ग्राहकों को संभाल रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक जन्मदिन पार्टी के लिए बुकिंग कराने पहुंचे, लेकिन रिसोर्ट में अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें बुकिंग देने से मना कर दिया गया।
उनका आरोप है कि करीब 20 से 25 मिनट बाद एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में तीन युवक रिसोर्ट पहुंचे और पहले आए युवकों के साथ बातचीत करने लगे। आरोप है कि कुछ देर बाद उनमें से एक युवक ने रिसोर्ट में दहशत फैलाने के लिए अपने हाथ में ली हुई पिस्तौल से हवाई फायर कर दिया। उसके बाद वह दो साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर भाग गया।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनते ही रिसोर्ट में मौजूद ग्राहक डर गए और भय के चलते वहां से चले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सतेंद्र राठी ने शिकायत में बताया है कि बाद में पूछताछ करने पर उन्हें पता चला कि गोली चलाने वाला युवक गांव रतनगढ़ निवासी विक्रम दहिया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसे बाद में जांच के लिए सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें