फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते कराने का प्रयास करें अधिवक्ता : डॉ. तरन्नुम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक जनवरी से ही राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 की शुरुआत की जा चुकी है। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने मध्यस्थता कराने वाले अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डॉ. तरन्नुम खान ने निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक मामलों में आपसी सहमति से समझौते कराने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि दुर्घटना, घरेलू हिंसा से संबंधित मामले, चेक बाउंस, प्रॉपर्टी विवाद, आपराधिक समझौता योग्य, उपभोक्ता विभाग से जुड़े, वसूली, भूमि अधिकरण से संबंधित मामले व अन्य को आपसी समझौते के माध्यम से प्रभावी रूप से निपटाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें