फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेहरु कॉलोनी में अधिवक्ता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी में वीरवार शाम करीब पौने सात बजे 40 वर्षीय अधिवक्ता जितेंद्र ने संदिग्ध हालात में जान दे दी। उसका शव घर के साथ बनाए तूड़े वाले हिस्से में नीली रस्सी से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक तौर पर परेशान था और अब वकालत बंद करके घर पर ही रहता था।
विज्ञापन

एसआई राजेश कुमार ने बताया कि शाम करीब पौने सात बजे सूचना मिली कि नेहरू कॉलोनी में आरे के पीछे एक मकान में युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र अधिवक्ता था, लेकिन अब घर पर ही रहता था। वह तीन भाई हैं। उसके दो बच्चे हैं। मानसिक परेशानी के चलते उसने जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें