सांपला। हसनगढ़ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर विभाग ने प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों के दाखिले 21 जुलाई तक किए जाएंगे।
संस्थान के अनुसार जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली मेरिट सूची में नहीं है उनको दूसरी मेरिट सूची का इंतजार करना पड़ेगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह विभागीय नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है।
इस बार मनपसंद ट्रेड में अधिकतम मेरिट 105 प्रतिशत तक पहुंच गई जबकि सबसे कम मेरिट 42.8 प्रतिशत रही। हसनगढ़ आईटीआई में करीब 540 सीटों पर दाखिले होने है। राजकीय आईटीआई हसनगढ़ के प्राचार्य रविंद्र चहल ने बताया कि मनपसंद ट्रेड में बढ़ती प्रतिस्पर्धा इस बात का प्रमाण है कि युवाओं का रुझान कौशल आधारित तकनीकी शिक्षा की ओर तेजी से बढ़ रहा है।