फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया समाप्त, 17 सीटें अभी भी रिक्त

विज्ञापन
31सीटीके29..आईटीआई कालेज में फॉर्म भरवाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश की सभी सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई में शनिवार को 5 बजे दाखिला प्रक्रिया बंद हो गई। महिला आईटीआई में 224 सीटों में से 207 सीटें भर पाई हैं, लेकिन 17 सीट अभी भी रिक्त हैं। शनिवार को सात विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। महिला आईटीआई में 10 ट्रेड है। महिला आईटीआई की दाखिला कमेटी के इंचार्ज प्रवीण देशवाल ने बताया कि कुछ व्यवसायों में दाखिला कम रहा है। उम्मीद है कि विभाग छात्राओं को एक और मौका देगा और बाकी बची 17 सीट भी भर जाएंगी।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया पूरी निष्ठा से संपन्न की है। उन्होंने कहा कि महिला आईटीआई विंग में छात्राओं को अनुभवी अनुदेशक बेहतरीन प्रशिक्षण देते है।
विज्ञापन

महिला आईटीआई में रिक्त सीट
ट्रेड नाम रिक्त सीट
कढ़ाई 06 सीट
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 02 सीट
कॉस्मैटोलोजी 06 सीट
हिंदी स्टेनो में 03सीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें