फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश 8 जून तक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बारहवीं कक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न स्नातकीय पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। एमडीयू में चार वर्षीय 15 पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं। एलएलबी आनर्स पंचवर्षीय व मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम में चार वर्षीय बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन व पंचवर्षीय एलएलबी आनर्स पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून है। बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जून रहेगी।
एमडीयू-यूटीडी में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ में 60 सीटें, बीसीए में 160 सीटें, बीए-अंग्रेजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स-पेंटिंग में 30 सीटें, बीए-संस्कृत में 60 सीटें, बी.कॉम में 60 सीटें, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60 सीटें, बीबीए में 120 सीटें, बीएससी-गणित में 60 सीटें, बीएससी-सांख्यिकी में 60 सीटें, बीए-इतिहास में 60 सीटें, बीए-अर्थशास्त्र में 60 सीटें, बीए-लोक प्रशासन में 60 सीटें, बीएससी-जेनेटिक्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों में एलएलबी आनर्स पंचवर्षीय में 120 सीटें व मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें उपलब्ध हैं। उपलब्ध पाठयक्रमों का विवरण, प्रवेश पात्रता शर्तें एमडीयू के ई-प्रास्पेक्ट्स में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें