फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईटीआई मे दाखिले 31 अगस्त, महिला आईटीआई में 60 सीट रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश की सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में छात्र-छात्राओं के दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 31 अगस्त तक आईटीआई में दाखिला ले सकते हैं। महिला आईटीआई में 60 सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन

महिला आईटीआई के दाखिला कमेटी के इंचार्ज प्रवीण देशवाल ने बताया कि विभाग ने रिक्त सीटों को भरने के लिए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक छात्राएं आईटीआई में दाखिला लेकर अपना कौशल विकास करें और अपना भविष्य उज्जवल बनाएं।
देशवाल ने कहा कि इच्छुक छात्राएं आईटीआई में आकर सुबह 9 से 12 बजे के बीच अपना फॉर्म भरकर जमा करवा सकती हैं। दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। संस्थान के प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि संस्थान में लगभग 60 सीटें विभिन्न व्यवसायों में खाली हैं। 31 अगस्त तक आईटीआई में लगातार दाखिला प्रकिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आईटीआई की विभिन्न ट्रेड की रिक्त सीटें
ट्रेड नाम रिक्त सीट
कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग सहायक 1
कॉस्मेटोलॉजी 16
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 15
स्टेनोग्राफर हिंदी 8
कढ़ाई 11
सिलाई 9
फैशन डिजाइनिंग 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें