09सीटीके35...रोहतक नगर निगम क्षेत्र के गांव बोहर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बने अवैध
रोहतक। जिला प्रशासन ने सोमवार को नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। अवैध निर्माण व कॉलोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बोहर में विकसित की जा रही कॉलोनी में 6 नींव, 2 अवैध निर्माण, डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क ध्वस्त किए गए। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि अवैध कॉलोनी/निर्माण पनपने नहीं दिया जाएगा। जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। उपायुक्त ने आह्वान किया कि नागरिक अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध कॉलोनी/निर्माण में निवेश न करें।