फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरकत में आया प्रशासन, पीडब्ल्यूडी को भेजी 27 जर्जर स्कूलों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राजकीय स्कूलों के जर्जर भवनों को लेकर शिक्षा विभाग हरकत में आया है। विभाग ने जिले के 27 स्कूलों को जर्जर घोषित करने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को रिपोर्ट भेजी है। इन स्कूलों को पीडब्ल्यूडी ओर से कंडम घोषित कर नीलामी के माध्यम से ध्वस्त किया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने जिले के 406 स्कूलों को भवनों की स्थिति की रिपोर्ट विभाग को तीन दिन के अंदर भेजने की हिदायत दी है। अमर उजाला ने कैसी है पाठशाला अभियान के तहत स्कूलों के जर्जर भवनों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षा विभाग ने उन स्कूलों की रिपोर्ट प्रमुखता से पीडब्ल्यूडी को कंडम भवन घोषित करने के लिए भेजी है। वहीं, अन्य स्कूलों को जर्जर हो चुके कमरों की पहचान कर विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
-
इन स्कूल भवनों को कंडम घोषित करने की भेजी रिपोर्ट
शिक्षा विभाग ने जिले के 27 स्कूल भवनों को असुरक्षित देख कंडम घोषित करने के लिए पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट भेज दी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु अकबरपुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खिड़वाली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगवतीपुर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला समर गोपालपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हुमायूंपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्राह्मणवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलोई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुखपुरा के स्कूल भवन जर्जर हैं।
इसके अलावा, राजकीय उच्च विद्यालय गढ़ी सांपला, राजकीय उच्च विद्यालय नया बांस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निंगाणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आंवल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जेठपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाना, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रिटौली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हनुमान कॉलोनी रोहतक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भालौठ, राजकीय उच्च विद्यालय पोलंगी, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला कंसाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटायल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गांधरा, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला लाहली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलानौर कलां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बलंभ व राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला लाखन माजरा के स्कूल भवनों को जर्जर घोषित करने की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

वर्जन
ब्लॉक मुखिया के माध्यम से सभी स्कूलों को असुरक्षित भवनों की जांचकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। कंडम भवनों काे ध्वस्त करवाया जाएगा। अगर बच्चों के लिए एक ही भवन था, ऐसे स्कूलों को विकल्प के तौर पर सरपंच के सहयोग से सार्वजनिक स्थान पर चलाया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूलों में ऑडिट पर चल रहा है।
- मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें