फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, जांचे जा रहे वाहन

Fri, 10 May 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से शहर व आस पास, चौक चौराहों व सड़कों पर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। महम विधानसभा में इस तरह की टीमें गठित कर दी गई हैं। उड़नदस्ता टीम नंबर पांच के इंचार्ज एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अजमेर अहलावत ने बताया कि टीमें 24 घंटे शिफ्टों में कार्य कर रही हैं। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है ताकि चुनाव में मतदाता को लुभाने ,डराने , धमकाने जैसे गैर कानूनी कार्य न हो सकें। गाड़ियों में ज्यादा नकदी, हथियार व अन्य गैर कानूनी वस्तु पाई जाती है तो गाड़ी सहित सामान जब्त करने के आदेश हैं। लाउड स्पीकर लगी गाड़ियों के परमिशन चेक किए जा रहे हैं । इसके अलावा किसी भी सरकारी स्थान पर किसी भी पार्टी के झंडे बैनर आदि नहीं लगे होने चाहिएं। बहु अकबरपुर में अवैध रूप से खोला गया एक पार्टी का कार्यालय बंद कराया गया है। प्रशासन पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हर मतदाता को अपनी मर्जी से मतदान करने की आजादी है। किसी को डराना,धमकाना व प्रलोभन देना कानूनी अपराध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें