फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 23 विद्यार्थियों का एनसीसी कैडेट्स के लिए चयन

Fri, 10 May 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के 23 विद्यार्थियों का एनसीसी कैडेट्स के लिए चयन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में रेवाड़ी से 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी की टीम ने 12 वर्ष से अधिक की आयु के आठवीं और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का चयन किया। बटालियन की ओर से आए प्रतिनिधि नायब सूबेदार हरेंद्र कुमार और हवलदार संजय कादयान ने कैडेट्स के चयन के लिए शारीरिक शिक्षा की पूरी चयन प्रक्रिया अपनाई और उसके बाद 23 विद्यार्थियों को कैडेट्स प्रशिक्षण के लिए चुना। इस अवसर पर एनसीसी इंचार्ज सुनील कुमार कंप्यूटर शिक्षक उमा शर्मा आईटी शिक्षक प्रेरणा भी मौजूद रहे। प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने कैडेट एस प्रशिक्षण के लिए चुने गए विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें