फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जीवन में मर्यादा का धारण करना आवश्यक : विश्वेश्वरानंद

विज्ञापन
33...डीएलएफ काॅलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ कार्यक्रम में कथा सुनाते महामंडलेश्वर
विज्ञापन
रोहतक। श्री राधा नाम संग कीर्तन मंडल की ओर से डीएलएफ काॅलोनी में आयोजित किए जा रहे श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ कार्यक्रम के तहत वीरवार को कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदान करने वाला ग्रंथ है। भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण लीला को श्रवण करने के लिए सर्वप्रथम हमें अपने जीवन में मर्यादा का धारण करना आवश्यक है। श्रीराम ने जो जीवन में किया है, वह हम सभी मानव समाज कर सकते हैं। श्रीकृष्ण 16 कलाओं से संपूर्ण पूर्ण ब्रह्म परमात्मा हैं। उनकी लीलाओं को समझना बहुत कठिन है। इस दौरान गोहाना से महंत स्वामी कमल पुरी महाराज, संकट मोचन मंदिर से साध्वी मानेश्वरी देवी व पंडित बलदेव शर्मा, अशोक चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें