13- रोहतक में उपायुक्त के नाम एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपते जिला बार एसोसिएशन के सदस्य। स्
रोहतक। एडीजीपी पूरण कुमार सुसाइड मामले में निष्पक्ष जांच व कानून अनुसार कार्रवाई करने की मांग करते हुए जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उपायुक्त के नाम एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
इस मामले में जो दोषी हो तो उसे सजा मिलनी। साथ ही किसी निर्दाेष को सजा भी नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया पर सरकार ने बिना किसी जांच के कार्रवाई की है, उनका पक्ष भी नहीं सुना गया। बिना किसी का पक्ष सुने कार्रवाई करना न्याय संगत नहीं है। वहीं, अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज रिश्वत के मामले में भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संवाद