फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एडीजीपी केस...शराब कारोबारी के कार्यालय में गया था गनमैन सुशील, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एडीजीपी पूरण कुमार के गनमैन सुशील कुमार के मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह शराब कारोबारी प्रवीण बंसल के कार्यालय में दिखाई दे रहा है। गनमैन वहां गया था। फिलहाल, पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से परहेज बरता है।
कारोबारी प्रवीण बंसल का आरोप था कि करीब ढाई लाख रुपये प्रति माह उससे रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में शराब कारोबारी की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सुशील के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी सुशील को 6 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सुशील कुमार ने एडीजीपी पूरण का नाम लिया था। इसके बाद 7 अक्तूबर को एडीजीपी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली थी। सुशील का यह वायरल वीडियो चर्चा में है। उसका शराब कारोबारी के कार्यालय में जाना मामले को संदिग्ध बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें