फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम ने बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर की पैदल गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीना ने महम स्थित बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों व संदिग्ध स्थानों पर पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी थाना महम निरीक्षक रमेश कुमार व थाना टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम ने बताया कि पैदल गश्त करने का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना, शांति व कानून व्यवस्था को कायम रखना है। इस दौरान इलाके के नागरिकों, समाजसेवी, गणमान्य व्यक्तियों से मिलकर अन्य गतिविधियों बारे जानकारी हासिल की। पैदल गश्त के दौरान आमजन की समस्याओं को जाना व संबंधित पुलिस अधिकारियों को समस्याओं के निदान के लिए दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से बातचीत कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिया और कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा व सहायता के लिए हमेशा तैयार है। इस दौरान आमजन को नशे के खिलाफ व साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ सहयोग कर अपराध रोकने में मदद करें व अवैध धंधों व अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचना दे। प्रशासन पर भरोसा रखें व कानून का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें