फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में बढ़ी झपटमारी, चोरी की वारदात, बदले जाएं थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में झपटमारी, ठगी व चोरी की वारदातें नहीं थम रही हैं। इससे परेशान व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला और थाना प्रभारियों को बदलने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच करवाकर उचित कदम उठाने का भरोसा व्यापारियों को दिया।
विज्ञापन

रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व रेलवे रोड के व्यापारी नेता हेमंत बक्शी का कहना है कि सरेआम चोरी, ठगी व झपटमारी की वारदातें हो रही हैं। पिछले एक सप्ताह में छह वारदातें हो चुकी हैं। इससे शहरवासी व व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीड़ितों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इस संबंध में पहले भी व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत दी है, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा को मांग पत्र सौंपकर थाना प्रभारियों को बदलने की मांग की। एसपी से मिलने वालों में रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के सरपरस्त बलदेव राज मिगलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिलकराज मग्गू, बिट्टू सचदेवा, अमित वर्मा, राजेश गुलाटी, नरेश मित्तल, महेंद्र बत्तरा, दिनेश नरूला, संजय वर्मा, राजकुमार पाहवा, अनिल सहगल, राकेश कपूर, जयकिशन व विनोद दहिया भी मौजूद थे।
महिलाओं का घर से निकलना हुआ मुश्किल
भाजपा गठबंधन सरकार में शहरवासियों की सुरक्षा राम भरोसे रह गई है। आए दिन चोरी व झपटमारी की वारदात हो रही है। महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार रोहतक के विकास में भी सौतेला व्यवहार कर रही है। विधानसभा में खुद सरकार भी मान चुकी है कि रोहतक शहर की सड़कें टूटी पड़ी हैं। बावजूद इसके बजट में भी रोहतक के विकास के लिए पैसा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

गुलशन ईशपुनियानी, प्रधान शौरी क्लार्थ मार्केट
फुटेज के बावजूद नहीं लगा झपटमारों का सुराग
उधर, सिटी पुलिस एक दिन पहले रेलवे रोड पर हुई पिथवाड़ा मोहल्ले की महिला से ठगी, हिसार रोड पर हुई झपटमारी और जनता काॅलोनी में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का अब तक सुराग नहीं लग सकी है। हालांकि पुलिस दो वारदाको की सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर चुकी है। सिटी थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि वे लगातार आरोपियों की तलाश में जुटे हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है।
व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था जिन्होंने झपटमारी व दूसरी वारदातों को लेकर चिंता व्यक्त की है। वारदातों की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। जल्द वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें