फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई व नागरिक अस्पताल में होली पर अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। होली पर पीजीआई व नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों व स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। कई लोग खराब रंग से होली खेलने के चलते नेत्र व त्वचा संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

नेत्र संबंधी मामले में कोताही बरतने से आंख की रोशनी जाने का खतरा तक बना रहता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है।
नागरिक अस्पताल में भी आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों की संख्या बढ़ा दी गई है। यहां 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे ताकि ऐसी घटना घटने पर पीड़ित को तुरंत उपचार मिल सके। पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से ऑर्थोपेडिक्स, सर्जरी, ईएनटी एवं नेत्र रोग विभाग से अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे आपात सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें