अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) नरेंद्र कुमार ने विभिन्न मामलों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-16 (1) व 17(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं।
एडीसी ने प्रथम आदेश के तहत सांपला तहसील के कारौर गांव में कारौर से खेड़ी साध सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
दूसरे आदेश के तहत नगर निगम द्वारा न्यू जनता कॉलोनी में करवाए गए विकास कार्यों के संदर्भ में रैंप हटाने के दौरान कार्य पूर्ण होने तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम के एटीपी तिलकराज को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जिलाधीश के आदेशों के तहत पुलिस अधीक्षक की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस बल के प्रभारी निरंतर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे।