फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हाईवे पर खड़े ट्रकों और अवैध ढाबों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े वाहनों और अवैध ढाबों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सर्दी में धुंध के कारण सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए यह जोर दिया। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्तरा और सदस्य दीप भाटिया ने अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सुनारिया पीटीसी में उपायुक्त सतबीर सिंह और पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के साथ बैठक की। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था और मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बच्चों से भीख मंगवाने की प्रवृत्ति और ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोग ने मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। जिला प्रशासन द्वारा रैन बसेरों तक जरूरतमंदों को पहुंचाने के लिए बस व्यवस्था की सराहना भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें