फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अवैध कॉलोनियों में निगम तो दो में डीटीपी ने उखाड़ी सड़कें-नींव

विज्ञापन
रोहतक हिसार रोड पर अवैध निर्माण को तोडता डीटीपी का दस्ता ।
विज्ञापन
रोहतक। सीएम मनोहर लाल द्वारा पिछले दिनों करनाल में तहसील में अवैध कॉलोनियों को लेकर हुई रजिस्ट्री के मामले में छापेमार कार्रवाई का रोहतक में भी नौकरशाही पर असर हुआ है। लंबे समय से अवैध कॉलोनियों को कागजों में ही कटने से रोकने वाली निगम की टीम शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ फील्ड में उतरी और दोपहर 2 बजे तक आठ अवैध कॉलोनियों में पीला पंजा चलाकर वहां की सड़कें व प्लाटों की नींव उखाड़ दी, कई निर्माणों की दीवारों को गिरा दिया गया। इतना ही नहीं, जिला नगर योजनाकार की टीम ने हिसार रोड पर दो कॉलोनियों में कार्रवाई की। अचानक भिवानी स्टैंड पर आर्य समाजियों के सीएए व एनआरसी के समर्थन में प्रदर्शन के चलते पुलिस फोर्स को लौटना पड़ा। इसके चलते अभियान रुक गया। अब 24 दिसंबर को निगम फिर से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

सुबह निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम एटीपी तिलकराज व जितेंद्र नेहरा के नेतृत्व में दिल्ली रोड पर पहुंची, जहां खेड़ी साध गांव के नजदीक अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की। इसके बाद टीम ने आईएमटी चौक के नजदीक नगर निगम की अनुमति बगैर बनाए गए अस्थाई ढांचे को गिरा दिया। फिर गढ़ी बोहर गांव की सीमा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में प्लाटों की नींव व सड़कें उखाड़ी। इतना ही नहीं, टीम ने मस्तनाथ अस्पताल के सामने चार दुकान, एक शैड व चारदीवारी को गिराया। फिर टीम गोहाना बाईपास से होते हुए सुंदरपुर रोड पर पहुंची और जींद बाईपास के नजदीक अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। बाद में कच्चा चमारिया रोड, सुंदरपुर रोड पर निजी कॉलेज के नजदीक कार्रवाई की। इसी बीच दो बजे पुलिस बल को वापस बुला लिया गया। क्योंकि आर्य समाजी सीएए व एनआरसी के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए भिवानी स्टैंड पर पहुंच रही है, ऐसे में फोर्स चाहिए। इसके चलते निगम की टीम को अवैध कॉलोनियों में चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकना पड़ा। निगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द भिवानी रोड, झज्जर रोड व सनसिटी के नजदीक अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की जाएगी।
हिसार रोड पर दो कॉलोनियों में चला डीटीपी का पंजा
उधर, जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने हिसार रोड पर दो अवैध कॉलोनियों में अवैध निर्माणों को गिराया। डीटीपी मनदीप सिहाग के नेतृत्व में टीम ने नींव व सड़क उखाड़ दी। महम के नायब तहसीलदार रतिराम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहे।
विज्ञापन

एरिया चयनित किया
नगम का अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जल्द फिर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ भिवानी रोड, झज्जर रोड व सनसिटी के नजदीक अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए एरिया चयनित कर लिया गया है।
विज्ञापन

-जितेंद्र नेहरा, एटीपी नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें