फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसीएस ने एमडीयू की लैब और पुस्तकालय का किया दौरा

Wed, 14 Feb 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण (आईएएस) ने मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का दौरा किया। यहां विभिन्न प्रयोगशालाओं व विश्वविद्यालय पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं और कार्य प्रणाली का जायजा लिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने सर्वप्रथम एफडीसी भवन में स्थापित हैप्पीट्यूड लैबोरेट्री का दौरा किया। एसीएस व उनकी पत्नी डॉ. ज्योति शरण ने हैप्पीट्यूड लेबोरेट्री (मनोल्लास प्रयोगशाला) की अवधारणा को जाना व कार्य प्रणाली को समझा। लैब प्रभारी प्रोफेसर्स प्रो. दीप्ति हुड्डा व प्रो. अंजलि मलिक ने लैब की ब्रीफिंग दी।
इसके बाद एसीएस ने बायोटेक भवन में विजिट कर सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी व सीएमबीटी समेत इस भवन में स्थित विभागों की उन्नत प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। इन विभागों के अध्यक्षों डाॅ. विकास हुड्डा, डाॅ. केके शर्मा, डाॅ. अमिता सुनेजा, संबंधित प्रयोगशाला प्रभारी प्राध्यापकों ने विभागों व प्रयोगशालाओं में किए जा रहे शोध कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के टीवी स्टूडियो तथा रेडियो स्टूडियो की विजिट की। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में स्टूडियो में अपना संदेश रिकॉर्ड कराया। इसके बाद विवेकानंद पुस्तकालय का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें