फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किलोई मंदिर में चोरी के आरोपी दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किलोई गांव के शिव मंदिर में ठहरे सेना के जवानों के मोबाइल फोन व नकदी चुराने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुरारी लाल ने बताया कि किलोई शिव मंदिर की कमेटी के अध्यक्ष सौरभ ने एक दिन पहले शिकायत दी थी कि मंदिर में खिलाडि़यों के अभ्यास के लिए स्पोर्ट प्रमोशन क्लब बना हुआ है। ठहरने की भी व्यवस्था है। सेना के जवान बॉस्केटबाल की प्रैक्टिस करने के लिए एक माह पहले मंदिर में आए थे। गांव के दो युवकों ने सेना के जवान नरेन्द्र, मदन, विनोद के मोबाइल फोन व नरेंद्र के पर्स से 2400 चोरी कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर गांव के युवक पंकज उर्फ राजा व रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें