कलानौर। कलानौर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। कलानौर मेन बाजार हरकिशोर की हुक्के की दुकान से 30 हजार रुपए के हुक्के व स्पेयर पार्ट्स चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व शक के आधार पर गुढ़ान रोड निवासी नवीन उर्फ शट्रू को गिरफ्तार किया। इसके पास से 12 हुक्के बरामद किए। आरोपी को रविवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि और कौन कौन सी वारदातों में शामिल है। चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी पर इससे पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।