फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शराब पिलाकर एलईडी चुराने का आरोप

Mon, 22 Apr 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आसन गांव में एक युवक दोस्त के घर पहुंचा और शराब पिलाकर एलईडी चुराकर ले गया। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है। आसन गांव निवासी जयबीर ने दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल की रात को वह अपने कमरे पर सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे गांव का युवक निट्टू आया और दरवाजा खटखटाया। आवाज देकर दरवाजा खोलने को कहा। उसने दरवाजा खोला तो निट्टू के हाथ में शराब की बोतल थी। दोनों शराब पीने लगे। जयबीर का कहना है कि शराब पीने के कारण उसे नशा हो गया और सो गया। निट्टू शराब पीता रहा। आरोप है कि जब सुबह छह बजे उठा तो निट्टू गायब मिला। साथ ही कमरे की दीवार से एलईडी गायब थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें