फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 110 विद्यार्थी

विज्ञापन
13.... माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट में महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी विद्या​र्थियों को प्रश्न
विज्ञापन
रोहतक। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नए भवन में नए विद्यार्थियों को ट्रस्ट परिवार में सम्मिलित करने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया इस परीक्षा को देने के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों से 110 विद्यार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा का शुभारंभ महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज ने विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र वितरित करके किया। परीक्षा में छठी से दसवीं तक के छात्र उपस्थित हुए। परीक्षा का संचालन दो पारियों में किया गया। सुबह विज्ञान और दोपहर बाद गणित विषय की परीक्षा ली गई। इस मौके पर हरि प्रकाश गुप्ता, डाॅ. डीके जैन, समाज सेवी राजेश जैन, वेद प्रकाश साहनी, संजय चावला, गोविंद राम, अजेश गुप्ता, दिनेश गोयल व दिनेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें