फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मोनू को हथियार बेचने का आरोपी मंगोलपुरी से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रिठाल नरवाल प्रकरण में सामने आए गांव के युवक मनीष उर्फ मोनू को अवैध हथियार देने के आरोप में पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव खान मिर्जापुर निवासी उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रहता था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी उमेश व पहले से चार दिन के रिमांड पर चल रहे मोनू को अदालत में पेश किया। दोनों को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले रिठाल नरवाल गांव की एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया था। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन शव पूरी तरह जल चुका था। पुलिस आधी रात को केवल हड्डी ही बरामद कर सकी। अगले दिन गांव के युवक मनीष उर्फ मोनू ने बयान दिया कि युवती की हत्या हुई है। मरने से पहले उसके पास कॉल करके उसने जान का खतरा बताया था। जवाब में परिजन पंचायत लेकर लघुसचिवालय पहुंचे और लिखित शिकायत दी कि गांव का युवक मनीष उर्फ मोनू से तंग आकर युवती ने आत्महत्या की है। अब आरोपी से परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है। सीआईए द्वितीय ने कार्रवाई करते हुए 27 मई को मनीष उर्फ मोनू को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार लिया था। अदालत में पेश कर उसे अवैध हथियार रखने के आरोप में चार दिन के रिमांड पर लिया गया था।

युवती की मौत की जांच अधूरी, परिजनों के खिलाफ हत्या का केस
उधर, युवती ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, यह अभी पुलिस साफ नहीं कर सकी है। पूछने पर इतना बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है, जिसकी जांच पड़ताल जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें