फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मामा के घर पढ़ने आई फतेहाबाद जिले के एक गांव की नाबालिग से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। गर्भपात के बाद आरोपी चिड़ी गांव निवासी लक्की पीड़िता को हांसी बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया। महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाबालिग ने बताया कि वह एक साल पहले मामा के घर पढ़ाई करने आई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती चिड़ी गांव निवासी लक्की से हुई। आरोपी ने उसकी आईडी बनवाई।
सितंबर 2025 में आरोपी उसे जींद बाईपास स्थित होटल में ले गया जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया। होटल में उसकी एंट्री किसी अन्य नाम से करवाई और हस्ताक्षर भी फर्जी कराए।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे इसलिए धमकी देकर उसे सात-आठ बार होटल में बुलाया और गलत काम किया। गर्भवती होने पर दबाव बनाकर उसे गोलियां खिला दी। फिर आरोपी ने 26 मई को हांसी के बस स्टैंड पर बुलाया। वहां एक कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया।
आरोप है कि जातिसूचक गालियां दीं और उसे बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया। उसने अपनी मां को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। परिवार के लोग पीड़िता को लेकर महिला थाने में पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें