फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चार माह पहले सांघी गांव में ट्रैक्टर छीनकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चिड़ी गांव के युवक नवनीत को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद इलयास ने बताया कि 15 दिसंबर 2021 को सांघी गांव निवासी पवन ने शिकायत दी थी कि वह अपने भाई सोमबीर के साथ गन्ने की ट्रॉली खेत से लेकर गांव में आ रहा था। रास्ते में जबनहर पुल के पास पहुंचे तो सामने से एक सफेद रंग की कार आई। कार से चार युवक नीचे उतरे, जिसमें दो के पास पिस्तौल व एक के पास डंडा था। एक युवक ने ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली तथा ट्रैक्टर छीनने का प्रयास किया। पवन व सोमबीर ने शौर मचाया तो खेत में काम कर रहे गांव के संदीप उर्फ लीला व मन्दीप मौके पर पहुंचे। पवन व सोमबीर ने चाबी वापस युवक से छीन ली। एक युवक ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई दी जो गोली पवन की गर्दन को छूती हुई निकल गई। आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें