रोहतक। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस के हाथ आरोपियों जक नहीं पहुंच पा रहे है। डोभ बैंक डकैती कांड, तिहरा हत्याकांड, सोनू हत्याकांड और शराब की दुकान पर तीन लाख रुपये की लूट समेत कई ऐसे मामले अभी तक अनसुलझे हैं। इनका खुलासा न होने के कारण रोहतक के निवासियों में दहशत है।
वारदात 1-
25 जुलाई को थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के डोभ गांव में दिन दहाड़े बदमाशों ने एक्सिस बैंक में डकैती डाल सात लाख रुपये लूटे थे। घटना के चार माह बाद भी पुलिस खुलासा करना तो दूर बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा पाई है।
-
वारदात 2-
21 अगस्त को राजस्थान के दौसा जनपद निवासी मैनेजर दिनेश का गुरुग्राम से अपहरण करके हाथ बांधकर हत्या कर दी थी। 22 अगस्त को सांपला क्षेत्र के झज्जर- सोनीपत नेशनल हाईवे-334 कुलताना मार्ग पर फैंका था।आज तक सांपला पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
-
वारदात 3-
24 सितंबर को थाना आईएमटी क्षेत्र के बोहर गांव निवासी सोनू की हत्या हो गई थी। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप भी एक दोस्त पर लगाया था, लेकिन आज तक हत्या का खुलासा नहीं हो सका है।
वारदात 4-
थाना कलानौर क्षेत्र के काहनौर निवासी किसान अशोक की पड़ोसी गांव के ही लोगों ने पीटकर उसे जहरीला पदार्थ पिलाया था। जिससे इलाज के 15 दिन बाद 16 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। मगर कलानौर पुलिस ने हत्या के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
वारदात 6-
आईटीआई की परीक्षा देने आए दिल्ली के जलबोर्ड कर्मचारी दीपक मांझी का अपहरण कर बदमाशों ने हत्या कर दी। सांपला के रोहद टोल के पास से ही उसका अपहरण कर लिया था। हत्या के बाद न तो अभी तक कार और न ही मोबाइल बरामद हो सका है।
वारदात 6-
आठ सितंबर को देर रात थाना आर्यनगर क्षेत्र की पुरानी आईटीआई के पास शराब की दुकान से तीन लाख रुपये और राहगीर से बाइक लूटकर फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है।
वारदात 7
20 सितंबर को आईएमटी थानाक्षेत्र के बलियाना मोड के पास शराब की दुकान में अंधाधुंध फायरिंग कर तीन यु़वकों की हत्या में मुख्य आरोपी राहुल बाबा और अन्य आज तक फरार है।
वारदात 8-
18 अक्तूबर को शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र के शुगमिल चौक के पास जिला चरखी दादरी के रुदौल निवासी नवीन कुमार (40) महेंद्रा पिकअप चालक की उसके ही दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी थी। मगर अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।
हत्या, लूट व अन्य अपराधिक घटनाओं का खुलासा करने के लिए अधिकारियों को अपराध समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक रोहतक।