रोहतक। करीब डेढ़ माह पहले शास्त्री नगर में नकली मसाले बनाने के आरोप में सील की गई फैक्टरी के मालिक को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस आरोपी राजेश बल्हारा निवासी जमालपुर को अदालत में पेश करेगी, जहां से रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम हेमेंद्र कुमार मीना ने बताया कि नौ मार्च को पुलिस ने शास्त्री नगर स्थित एक मकान पर छापा मारा था। आरोप था कि यहां पर चालू की गई फैक्टरी में नकली मसाले बना जा रहे हैं। पुलिस ने घर से भारी मात्रा में मसाले बनाने का सामान व पैकिंग मशीन जब्त की थी। मौके पर लेबर के रूप में काम कर रहे दो युवक तारकेशवर व त्रिपुरारी को काबू किया गया, लेकिन फैक्टरी मालिक राजेश बल्हारा फरार चल रहा था। उसे अब गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो