फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपियों को मिली क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसजे नरेश कुमार की अदालत ने 12 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के दो आरोपियों सचिन व आशीष को मंगलवार को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। जबकि केस में गवाही भी हो चुकी थी। तीसरा आरोपी नाबालिग है, जिसके खिलाफ अभी जुवेनाइल कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन

बचाव के वकील पीयूष गक्खड़ ने बताया कि तीन साल पहले सांपला थाने में एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था कि उसकी 12 साल की बेटी का तीन युवक अपहरण करके खेतों ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की दो आरोपियों सचिन व आशीष को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। केस के अंदर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई। तभी से जिला अदालत में दो बालिग आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा था। यहां तक कि गवाही भी हो चुकी थी। मंगलवार को तथ्यों के आधार पर अदालत ने दोनों बालिग आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें