रोहतक। शहर के रेलवे रोड पर पैतृक संपत्ति को फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी श्रवण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी आशा जैन ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति की पुश्तैनी संपत्ति रेलवे रोड पर है, जिसमें दो दुकानें व एक खाली प्लॉट है। एक दुकान को 1958 में किराये पर दी थी। 2014 में उसके पति ने अदालत में याचिका दायर की, जिसका केस अभी चल रहा है। अप्रैल 2022 में उसे किसी परिचित ने सूचना दी कि सराय मोहल्ला निवासी श्रवण अवैध तरीके से प्रॉपर्टी पर निर्माण कार्य कर रहा है। उसके बेटे डॉक्टर अंशुल जैन ने एसपी से बात की और पूरे मामले से अवगत कराया। सिटी पुलिस ने मामले की जांच की। आरोप है फर्जी दस्तावेज तैयार करके संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया गया है।