फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी संजय की नहीं आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सनसिटी के मेडिकल उपकरण के व्यवसायी संजय का वीरवार शाम को अंतिम संस्कार हो गया, लेकिन उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक पीड़ित पक्ष को नहीं मिली है। मृतक के भाई प्रदीप का कहना है कि उसके ऊपर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन उसकी पहली प्राथमिकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट है। रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि उसके भाई की हत्या हुई है या नहीं। उधर, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश का कहना है कि जांच अधिकारी डॉक्टरों के पास गया था, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वीरवार को विशाल नगर निवासी प्रदीप ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि उसका बड़ा भाई संजय 15 साल से मेडिकल उपकरण की खरीद-फरोख्त का काम करता था। उसके कारोबार में बहादुरगढ़ निवासी वरुण व उसकी पत्नी सरिता साझेदार है। उसे पता चला कि संजय की मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचा। उसे शक है कि प्रॉपर्टी के लिए वरुण व सरिता ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट से ही पता लग सकेगा कि संजय की मौत हत्या है या हादसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें