फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह लाख की ठगी का आरोपी पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एफसीआई के मंडल प्रबंधक से छह लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी विशाल शा उर्फ बिशल शा उर्फ भिवानी निवासी स्टेशन रोड नियामतपुर पश्चिम बंगाल को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सात जनवरी 2022 को झंग कॉलोनी निवासी रोशनलाल ने शिकायत दी कि वह भारतीय खाद्य निगम में मंडल प्रबंधक के तौर पर कार्यरत हैं। उसका वेतन एसीबीआई में आता है, जहां से किसी ने पांच व छह जनवरी को दो बार में छह लाख दो हजार 10 रुपये निकाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 11 सितंबर को आरोपी विशाल शा उर्फ बिशल शा उर्फ भिवानी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। उसे पश्चिमी बंगाल से लेकर पुलिस मंगलवार को रोहतक पहुंची। आरोपी के खिलाफ पश्चिमी बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले के थाना कुल्टी में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इस केस में आरोपी जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें