फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पाकस्मा गांव के युवक पर दो माह पहले फायरिंग के मामले में पुलिस ने बोहर गांव, हाल में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ सैंगी को गिरफ्तार किया है। सीआईए-प्रथम निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पाकस्मा निवासी विक्की ने शिकायत दी थी कि वह ठेकेदारी का काम करता है। 13 जनवरी को अपने दोस्त विक्की निवासी खेड़ी के साथ था। तभी सोमबीर, सुनील व सुमित सैंगो का फोन आया। कहा कि सुमित और सुनील ठेकेदार मिलना चाहते हैं। विक्की अपने दोस्त विक्की व आशीष के साथ उनसे मिलने अस्थल बोहर मस्तनाथ के पास आए हैं। सुनील व सुमित वहां पर नहीं मिले। आशीष ने सुमित सैंगो के पास फोन किया तो सैंगो ने कार का नंबर पूछा। नंबर बताते ही सुमित सैंगो व उसके दोस्तों ने कार पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। विक्की व उसके दोस्त ने गाड़ी को भगा लिया। इस संबंध में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच की। जांच के बाद आरोपी सुमित उर्फ सैंगी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें