15 जगदीश कॉलोनी स्थित मकान में तोड़फोड़ के बाद टूटा दरवाजा। संवाद
- फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
रोहतक। जगदीश कॉलोनी में रविवार की सुबह 11 बजे प्रॉपर्टी विवाद के चलते कुछ लोगों ने मकान में घुसकर परिवार के साथ मारपीट व तोड़फोड़ की। इस दौरान दो महिला सहित तीन लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जगदीश कॉलोनी निवासी हरीश कुमार ने बताया कि उनका पत्नी पुष्पा रानी से विवाद चर रहा है। पत्नी ने बिना बताए किसी को मकान बेचा दिया था। इसका कोर्ट में केस चल रहा है लेकिन कुछ लोग प्रतिदिन उनके घर पर आकर गाली-गलौज करते हैं।
हरीश कुमार का आरोप है कि रविवार को परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। उसी समय कुछ युवकों ने मकान में घुस कर परिवार के साथ मारपीट व तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
दो पक्षों का कोर्ट में मकान को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में अगर तोड़फोड़ व मारपीट का मामला सामने आता है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। -बिजेंद्र कुमार, आर्य नगर थाना प्रभारी
15 जगदीश कॉलोनी स्थित मकान में तोड़फोड़ के बाद टूटा दरवाजा। संवाद- फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
15 जगदीश कॉलोनी स्थित मकान में तोड़फोड़ के बाद टूटा दरवाजा। संवाद- फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।