फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दूध के पैसे मांगे पर पिटाई करने का आरोप

Thu, 25 Jun 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। खरकड़ा गांव में दूध के पैसे मांगने पर हुई मारपीट के मामले में प्रमेंद्र की शिकायत पर गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महम थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रमेंद्र ने बताया कि घटना 31 मई की है। गांव निवासी मनोज ने उससे दूध लिया था। जब वह दूध के पैसे मांगने के लिए मनोज के घर गया तो मनोज के छोटे भाई ढीलू ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। प्रमेंद्र के अनुसार, बाद में वह अपनी मां को साथ लेकर आरोपियों के घर पहुंचा तो आरोपियों ने छत से उन पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। घटना के संबंध में उसने 2 जून को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 25 जून को केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई सुरेश ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर आरोपियों के खिलाफ आपसी झगड़े की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। अब चिकित्सकीय रिपोर्ट और डॉक्टर की राय मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें