फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 14 घंटे बंधक बनाकर पीटने और अश्लील हरकत कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया

Fri, 21 Feb 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहु अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घूमने गए दो भाइयों को चार युवकों ने रास्ते में पकड़ लिया। इन्हें वे अपने घर ले गए और 14 घंटे बंधक बनाकर रखा। यहां उनके साथ मारपीट की व उनके साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बनाया। आरोपियों ने सुबह युवकों को छोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 16 फरवरी की शाम करीब 7 बजे वह अपने चचेरे भाई के घर से घूमने के लिए गिरावड़ रोड की ओर जा रहा था। पीछे से गांव के एक युवक ने रास्ता रोक लिया। आरोपी उन्हें बहलाकर अपने घर ले गया। वह पहले से ही दो युवक मौजूद थे। एक युवक ने दोनों को निर्वस्त्र कर डंडे से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने दोनों के साथ अश्लील हरकत की व फोन से वीडियो बनाया। दोनों पूरी रात पिस्तौल दिखाकर डंडे से पीटा। सुबह करीब 9 बजे दोनों को छोड़ते समय जान से मारने की धमकी दी।

-
दोनों युवकों को 14 घंटे बंधक बना कर मारपीट करने व अश्लील हरकत का वीडियो बनने का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज कुमार, प्रभारी, बहु अकबरपुर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें