फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनडीपीएस मामले में आरोपी हिरासत से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एनडीपीएस एक्ट में आरोपी राजस्थान के लुहावट तहसील के गांव चिकनीबाड़ी निवासी सोमराज उर्फ सोमा (25) पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। सुनारिया सेंटर से बाहर निकली पुलिस की गाड़ी में वह कड़ी सुरक्षा में था। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।


थाना शिवाजी काॅलोनी में दी शिकायत में एसआई जयबीर ने कहा है कि 14 नवंबर को आरोपी सोमराज को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ पलवल के सदर थाने में 27 अक्तूबर 2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। उसे 15 नवंबर को पलवल अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस आरोपी को लेकर सुनारिया यूनिटी रोहतक पहुंची थी।
विज्ञापन



पुलिस को आरोपी के ठिकानों पर जोधपुर राजस्थान में छापा डालना था, इसलिए आरोपी को हाजिर यूनिट रखा गया। आरोपी सोमराज को सुबह 4 बजे सरकारी वाहन से ले जाया जा रहा था। वाहन में एएसआई देवेंद्र रोहतक, एएसआई दीपक पानीपत, मुंशी रवि चंद दादरी, सिपाही मंजीत सोनीपत साथ थे।
विज्ञापन




चालक ईएचसी पुनीत गुरुग्राम के साथ टीम सुनारिया सेंटर से निकलकर झज्जर की ओर जा रहे थे। इसी समय सुनारिया पुल से थोड़ा पहले आरोपी उल्टी का बहाना कर उबकाई लेने लगा। उसने लघुशंका के लिए भी कहा, इसलिए उसे गाड़ी से उतारा। वह मौका देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसे काफी तलाश किया मगर सुराग नहीं लगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें