फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोवा का सस्ता एयर टिकट देने का झांसा देकर 3.70 लाख ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
38-ठगी के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली निवासी कैलाश पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गोवा का सस्ता एयर टिकट देने के नाम पर रोहतक के कारोबारी मनीष गर्ग से 3.70 लाख की ठगी करने के आरोपी दिल्ली के झाड़ौदा कलां निवासी कैलाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से जांच टीम ने छह मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 19 चेक बुक, आठ डेबिट कार्ड, छह बैंक पासबुक व आठ सिमकार्ड बरामद किए।
रविवार को आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी एसआई अश्वनी ने बताया कि 28 जुलाई को जनता कॉलोनी निवासी मनीष गर्ग ने शिकायत दी कि उनका पशुओं के फीड सप्लीमेंट का कारोबार है। इसके लिए करीब 20 कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन

वे अपने कर्मचारियों को गोवा की सैर कराना चाहते हैं। इसके लिए टूर एवं ट्रेवल्स का कार्य करने वाले अमन शर्मा से संपर्क किया। अमन ने बताया कि एक कंपनी सस्ती दर पर हवाई जहाज के टिकट उपलब्ध कराती है।
इसके लिए कैलाश राठौर नाम के व्यक्ति का नंबर दिया। संपर्क करने पर बताया कि आने-जाने का एक टिकट का रेट 11,600 रुपये है। उन्होंने 19 टिकट बुक करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी सभी के आधार कार्ड मंगवाकर कहा कि टोकन मनी और भेज दीजिए। हवाई जहाज के 19 टिकट व होटल के सात कमरे बुक कराने के नाम पर आरोपी ने 3,70,400 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
उन्हें शक हुआ क्योंकि भेजे गए टिकट की जांच की तो वे फर्जी लग रहे थे। उन्होंने ऑनलाइन जांच कराई तो टिकट फर्जी मिले। पैसे मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करता रहा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
...
एक टिकट बुक करवाकर बाकी बना दिए 18 टिकट फर्जी
पूछताछ में आरोपी कैलाश ने बताया कि उन्होंने गोवा जाने के लिए हवाई जहाज का एक टिकट बुक करवाया था। बाकी 18 टिकट बुक किए गए टिकट के अंदर एडिट करके फर्जी बना दिए। पुलिस ने मोबाइल नंबर व ई-मेल पता खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


....
एक्सपर्ट बोले : सस्ते टिकट के झांसे में न आएं, दो-तीन जगह करें जांच
मामले की जांच कर रहे एसआई अश्वनी ने बताया कि साइबर ठग सस्ते टिकट का झांसा देकर आम लोगों को जाल में फंसाते हैं। 10 हजार का एक तरफ का टिकट पांच हजार में देने का झांसा देकर ही कारोबारी को जाल में उलझाया। ऐसे में मामलों में आम लोग पहले दो-तीन जगह एयर टिकट बुक कराने वाली दो-तीन दूसरी कंपनी से जांच करवाएं कि कहां कितने का टिकट मिल रहा है। अधिकृत एजेंट से ही संपर्क करें। आरोपी सोशल मीडिया पर एड जारी करके आम लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें