फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। पुलिस ने बहलबा में स्थित किराना की दुकान में हुई चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि संजय निवासी गांव बहलबा की शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संजय ने अपने गांव के बस अड्डे पर किराना की दुकान कर रखी है। 25 मई को संजय रात के समय अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया। 26 मई को सुबह के समय संजय अपनी दुकान पर आया तो दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर सामान चेक करने पर दुकान से एक इनवर्टर, दो बैटरी, एक जूसर मिक्सर, ठंडे की पेटी व दुकान के गल्ले से करीब 10 हजार रुपये चोरी हुए मिले। मामले की जांच हवलदार राजबीर द्वारा अमल में लाई गई। जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपी जगमेन्द्र उर्फ गिचू , भीम निवासी बहलबा व गौरव निवासी मोखरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से एक इनवर्टर, दो बैटरी व एक ठंडे की पेटी बरामद की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें