रेवाड़ी। पुलिस ने खेल का नकली सामान रखने के मामले में आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कृष्णा नगर निवासी सत्यम है। पुलिस ने आरोपी की दुकान से नकली कोसको की 47 व निव्या कंपनी की 37 फुटबाल सहित 7 बॉक्स में 42 टेनिस बॉल बरामद की हैं।
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 20 मार्च को दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी अमनप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह कैसर्स ब्रांड प्रोडक्ट्स इंडिया कंपनी में बतौर जांच अधिकारी कार्यरत हैं। उन्हें कोसको व अन्य कंपनियों के नकली उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ जांच का अधिकार मिला हुआ है। संवाद