फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किशोरी को बहकाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने किशोरी को बहकाकर ले जाने के मामले में आरोपी कुरुक्षेत्र जिला के गांव सरस्वती खेड़ा निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। मुरथल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 18 जनवरी को शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी 17 जनवरी को अपने भाई को खाना देकर घर से कूड़ा बाहर फेंकने को बाहर जाने की बात कह यह निकल गई थी। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया था। मामले में पता लगा था कि दोनों की सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। पुलिस ने अब आरोपी अजय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें