फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी काबू

विज्ञापन
किला रोड के दुकानदार से रंगदारी मांगने के गिरफ्तार आरोपी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पुलिस ने किला रोड के दुकानदार से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किला रोड निवासी पंकज की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया था कि पंकज ने हीरा पन्ना कॉम्प्लेक्स में चिराग दी चाप के नाम से दुकान की है। यहां 26 अगस्त की शाम करीब 5 बजे वह अपनी दुकान पर गया तो वहां काम करने वाले देवा ने उसे अपराह्न 3:25 बजे स्कूटी सवार दो लड़कों के दुकान पर आने की बात कही। स्कूटी सवारों ने कहा कि अपने मालिक चिराग को बता देना कि एक लाख रुपये दे दे वरना गोली मार देंगे। यह धमकी देकर वे फरार हो गए थे। मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी किला रोड एएसआई राजेश जाखड़ ने की। इसके तहत छापा मारकर महाबीर कॉलोनी निवासी मोनू व गोहाना अड्डा निवासी पवन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें